khabar abhi tak

पमरे के भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण अचानक टला, अब 28 को उद्घाटन की तैयारी

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम अचानक टल गया. रविवार 26 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। अब इसके मंगलवार 28 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है। हालांकि नई तारीख को लेकर रेलवे की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कई नेता शिरकत करने वालेे थे

प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ते। स्थानीय सांसद आलोक शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इसे मंगलवार को आयोजित करने की तैयारी है।

बार-बार लोकार्पण टलने पर लोग नाराज

वहीं क्षेत्रीयजनों ने बार-बार कार्यक्रम टलने पर नाराजगी जताई। पहले भी कई बार उद्घाटन की तारीख घोषित होने के बावजूद कार्यक्रम स्थगित हुआ है। लगातार हो रही देरी से क्षेत्र के लोगों में निराशा है, क्योंकि स्टेशन शुरू होने से लाखों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak