जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में जय भवानी कालोनी खितौला में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशान बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर, नगदी व गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीन घरों में चोरी की घटना से कालोनी में हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
बताया गया है कि जय भवानी कालोनी निवासी दिनेश दुबे परिवार सहित रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे, देर रात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। जहां से चोरों ने आलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने, चांदी के जेवर व नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। आज सुबह दुबे परिवार के सदस्य आए तो देखा कि मुख्य गेट व कमरों के ताले टूटे पड़े अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा, आलमारी के लॉकर से जेवर व नगदी गायब थे। इसी तरह एक घर का मुखिया अस्पताल में भरती है, परिवार के सदस्य भी अस्पताल में रहे, चोरों ने इस घर को भी निशाना बनाया। वहीं एक घर का ताला टूटा मिला हालांकि यहां से क्या चोरी गया है मकान मालिक के पहुंचने पर पता चल सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। उनका कहना था कि करीब एक माह में चोरी की 20 वारदातें हो चुकी है, इसके बाद भी पुलिस आज तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है।
Tags
jabalpur