जबलपुर। एक व्यक्ति को बीयर की एक बॉटल तीन लाख रूपए की पड़ी। यह मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, रविवार की बात है। रानीताल शराब दुकान से कार मालिक बीयर लेने गया था। जब वह लौट कर कार तक पहुंचा तो देखा वहां कार ही नहीं है। उसने पूछताछ की तो पता चला अज्ञात युवक कार लेकर रफूचक्कर हो गया। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि कमानिया गेट के पास रहने वाले संजय राहुल जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 12 जुलाई की रात रानीताल धोबीघाट की ओर से आगा चौक की ओर जा रहा था। उजारपुरवा मे अपनी सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 खडी कर बीयर लेने कलारी में गया था। चाबी कार में ही लगी थी। शराब दुकान से वापस आया तो देखा कि उसकी कार गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसकी सैंट्रो कार चुरा ले गया।
