पुलिस के अनुसार शारदा चौक अन्ना मोहल्ला में रहने वाला पवन पिता सीताराम पटेल उम्र 24 वर्ष लम्बे समय से शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से शातिर तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसने सिहोरा से मोटर साइकल चोरी की और शहर में घूम रहा था। बीती देर रात जब वह पुल नम्बर के पास से गुजर रहा था, इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए पहुंच गई, जिसे देख पवन भाग निकला। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और वाहन के संबंध में पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चोरी करना स्वीकार लिया। पुलिस ने आरोपी पवन की निशानदेही पर पीली कोठी मैदान से चोरी के सात वाहन जब्त किए है, जहां पर उसने छुपाकर रखे थे।
इन क्षेत्रों से चोरी किए है वाहन-
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि है कि आरोपी पवन पटेल ने एक माह पहले सिहोरा से एचएफ डीलक्स एमपी 20 एमयू 5416, जिलहरीघाट से लगभग एक डेढ़ माह पहले टीवीएस कंपनी को राइडर गाड़ी क्र. एमपी 17 जेड बी 5279, बल्देवबाग से करीब 20-25 दिन पहले एक्सिक्स एमपी 20 जेए 3066, दरहाई चौक कोतवाली से करीब दो माह पहले एक्टिवा क्र. एममपी 20 एसएल 2094, दमोह नाका के पास से करीब तीन माह पहले हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्र. एमपी 20 एमएन 2228, खारीघाट से ढाई से तीन माह पहले करीब स्पेलेण्डर क्र. एमपी 20 एन क्यू 8345 एवं एक सिल्वर रंग की एक्सिस स्कूटी क्र. एमपी 20 एसआर 7513 करीब एक माह पहले ब्लूमून होटल के पास से चोरी किया था।
अपराधिक प्रवृति का है आरोपी-
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी पवन पटेल अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध शासकीय कार्य मे बांधा, चोरी, मारपीट, जुआ एक्ट के 6 अपराध पंजीबद्ध है। जिसे पकडऩे में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक संदीप, राजवीर, अंकेश, सुनील पटेल की सराहनीय भूमिका रही।