पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कृष्णकांत दुबे उम्र 65 साल निवासी इन्द्रागांधी वार्ड छोटी बजरिया ने बताया कि सिद्धेश्वर कालोनी गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी राजाराम तिवारी उम्र लगभग 62 वर्ष उसके परिचित हैं जिनसे पारिवारिक अच्छे सम्बंध हैं। राजाराम के बेटे ने अमिष तिवारी श्रीधाम पेट्रो कृषि केन्द्र श्रीनगर तिराहा के पास पेट्रोल पम्प का संचालन करते है। अमिष ने जरूरत बताकर अपने पिता के दोस्त कृष्णक ांत दुबे दो बार में 25 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद अमिष ने मांगने पर रुपया वापस नहीं किया। कृष्णकांत ने जब अमिष के बारे जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह फरार हो चुका है। लिखित शिकायत अवलोकन पर दिनांक 8-7-26 को आरोपी अमिष तिवारी निवासी सिद्देश्वर कालोनी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया
इन रिश्तेदारों को भी लगाया है 40 लाख रुपए का चूना-
कृष्णकांत दुबे ने जब अमिष के बारे में पता किया तो जानकारी लगी कि उसने चचेरी बहन व उसके मित्र अशोक तिवारी की पुत्री अंकिता द्विवेदी पति शिवम निवासी विजय नगर से भी जरुरत बताकर 20 लाख रुपए हड़पे है। इसके अलावा अमिष ने अपनी बुआ के लड़के अनूप गिदरौनिया निवासी शिवहरी अपार्टमेन्ट, राईट टाउन से भी लगभग 20-25 लाख रूपये लिये गये हैं।