दमोह/जबलपुर. एमपी के दमोह शहर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. तीन गुल्ली के स्पा सेंटर से पुलिस ने 3 लड़कियां, 3 कस्टमर और संचालक समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां जबलपुर कोलकाता की बताई जा रही हैं.
बताया जाता है कि पुलिस ने जैसे ही स्पा सेंटर पर छापेमारी की तो 3 लड़कियां और 3 कस्टमर आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने फौरन गिरफ्तारी की। स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
जबलपुर और कोलकाता की लड़कियां
स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने के लिए जबलपुर और कोलकाता से लड़कियां बुलाई गई थीं। दूसरे स्पा सेंटर्स पर भी छापेमारी की गई है। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस को काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की।
अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक केस दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में 3 महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्रवाई जारी रहेगी'
सीएसपी एचआर पांडे के मुताबिक शहर में स्पा सेंटर मसाज सेंटर के रूप में ही रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन यदि कहीं भी नियमों के विरुद्ध गलत काम होने की शिकायत मिलेगी, तो आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
