जबलपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसमें मोबाइल हैक करने की घटनाएं ज्यादातर सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला खमरिया का सामने आया है। प्रकरण में खमरिया में रहने वाली एक बहन का भाई बनकर जालसाजों ने उसके भाई के खाते से 55 हजार रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साइबर टीम मामले में छानबीन कर रही है।
खमरिया पुलिस ने बताया कि वेस्टलेंड खमरिया निवासी कल्पना श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत की है कि 11 जुलाई को दोपहर 3-28 बजे उसके भाई रजनीकांत वर्मा के व्हाटसएप नम्बर से उसके व्हाटसएप नम्बर पर मैसेज आया, जिसमें लेख था कि मेरी यूपीआईडी नहीं चल रही है। 55 हजार रूपये यूपीआई कर दो। उसने 30 हजार रूपये एवं 25 हजार रूपये, कुल 55 हजार रूपये पेटीएम से आनलाईन ट्रांसफर कर दिये थे। फिर भैया को कॉल किया, जो लगभग 10-15 मिनिट तक उनसे मोबाइल पर सम्पर्क नहीं हुआ। उसकी बहन ने मोबाइल पर बताया कि उसके भैया का मोबाइल हैक हो गया है। कुछ देर बाद भाई का कॉल आया, जो बताये कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर रिश्तेदारों व दोस्तों से पैसे मंाग लिये है। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई का मोबाइल हैक कर उसका भाई बनकर उसे मैसेज कर उससे धोखाधड़ी करते हुये 55 हजार रूपये आनलाईन यूपीआई करवा लिये।