khabar abhi tak

एमपी में बड़ा हादसा : चित्रकूट जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 5 लोगों की मौत

उमरिया. एमपी के उमरिया में गुरुवार 9 जुलाई की तड़के 3 से 4 बजे के बीच एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार अनूपपुर जिले का रहने वाला था। इसके पांच लोग अर्टिगा कार (एमपी-18 जेडई-9677) से चित्रकूट जा रहे थे। भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में कार अचानक बेकाबू हो गई और आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। ये सभी लोग चित्रकूट जा रहे थे.

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, अंदर फंसा शख्स

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक शख्स अंदर ही फंस गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए शख्स को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak