इंदौर. मंगलवार-बुधवार की दमियानी रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें हरिद्वार से इंदौर जा रही यात्री बस में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गईं तो वहीं 17 यानी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस में कुल 37 यात्री सवार थे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरी मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2:30 बजे की है। जब कोलवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास एक बस अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई। इसके बाद इस बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। हादसे के समय बस में 37 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि कि एक्सीडेंट रेस्ट एरिया के पास हुआ। हालांकि शुरुआती जानकारी में 2 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन इसके बाद एक के बाद इनका आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया। इसके अलावा 17 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। 6 शवों को अस्पताल पहुंचाने की पुष्टि की गई है।
राजस्थान में जो ये बस हादसा हुआ इसमें मध्य प्रदेश के सीहोर निवासी ईश्वरलाल भी यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में उनका भाई लापता हो गया है। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बस में सभी लोग सो रहे थे। जैसे ही आग लगी अचानक हल्ला मचा तो मैं बस की गैलरी में गिर गया। देखा तो लोग चिल्ला रहे थे, आग लग गई, बाहर निकलो। मेरा एक भाई भी बस में था, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
इनकी हालत नाजुक
1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)
11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर
12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश)
13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)
एमपी के चार लोग लापता
1. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर
2. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)
3. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)
