khabar abhi tak

तेज रफ्तार पिक-अप पलटने से 40 मजदूर हुए घायल



जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के लमकना रोड स्थित आलासूर सिमरिया मोड़ पर बुधवार दोपहर मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 40 मजदूर घायल हो गए, जो धान की रोपाई के लिए अमाड़ी गांव से लहोद गांव जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन से उसका नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में प्रियंका, लाल चौधरी, मनीषा बाई, जयंती बाई, नंदकिशोर, राजकुमारी, सुदामा बाई, लाली बाई, संतरा बाई, आशीष चौधरी, सविता, गोमती, सुलोचना, राजीव चौधरी, दीपक चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी

​हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ 40 लोगों के पहुंचने से सिहोरा सिविल अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि चिकित्सकों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। राहत की बात यह है कि अधिकांश मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं और चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी फरार चालक की तलाश की जा रही है, जिसके लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak