khabar abhi tak

मोबाइल पर मैसेज आया, तब पता चला उसके खाते से निकल गए 35 हजार


जबलपुर।
त्रिमूर्तिनगर में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके मोबाइल पर आए पर आए मैसेज से पता चला कि उसके खाते से 35 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं। साइबर क्राइम भांपते ही उसने टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दी, लेकिन तब तक उसके पैसे निकल चुके थे। 

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि रोहणी प्रसाद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने निजी काम से थाना गोहलपुर आया था। शाम 5-29 बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा उच्च न्यायालय के खाता से 35 हजार रूपये डेविट हो गये। उसने 1930 पर तत्काल कम्पलेंट की।  दूसरे दिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जाकर स्टेंटमेंट निकलवाया तो उसे ज्ञात हुआ कि किसी मोहम्मद मोइनुद्दीन नाम के व्यक्ति के द्वारा उसके खाते से धोखाधड़ी करके 35 हजार रूपये निकाल लिये गये हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak