समारोह के दौरान मदन महल के प्रभारी आरके वर्मा तथा पिपरिया के प्रभारी मनोज नागोत्रा को उनके कुशल प्रबंधन, प्रभावी नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रथम तिमाही में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कुल 31 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें श्री एस. पी. सिंह, श्री अनिल पटेल, श्री के. के. शर्मा, श्री रूमीत सिंह, श्री पिंटू कुमार, श्री शशि यादव, श्री मनोज पांडे, श्री धनंजय कुमार एवं श्री सुबोध कुमार सहित कुल 31 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह ने भी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. मधुर वर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान संगठन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सकारात्मक कार्य संस्कृति एवं बेहतर सेवा भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने, राजस्व संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा टिकट जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। समारोह का समापन सभी सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए किया गया।