khabar abhi tak

ट्रेन के शौचालय की खिड़की से लटका मिला यात्री का शव, भोपाल-बीना के बीच चलती गाड़ी में घटना

बीना. पमरे के भोपाल-बीना स्टेशनों के बीच पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर गुरुवार की देर रात एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी और उसका अगला ठहराव ललितपुर था। देर रात करीब 12 बजे गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

बीना स्टेशन पर उतारा गया शव

सूचना के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

भोपाल से गेट पर बैठकर कर रहा था यात्रा

ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जीआरपी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak