khabar abhi tak

पमरे के जबलपुर होकर चलने वाली पुणे–दानापुर–पुणे स्पेशल डेली ट्रेन अब 30 सितम्बर तक की गई विस्तारित

जबलपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे–दानापुर–पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में आगामी 30 सितम्बर तक विस्तार किया गया है। इस निर्णय से पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच शामिल है। 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 16 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से 15:40 बजे प्रस्थान कर रास्ते में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी (05:40/05:50 बजे), जबलपुर (09:05/09:15 बजे), कटनी (10:30 /10:35 बजे), सतना (12:55/13:00 बजे), मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए तीसरे दिन भोर 02:45 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस अवधि में यह स्पेशल ट्रेन कुल 75 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन 18 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान कर आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना (18:10/18:15 बजे), कटनी (19:50 /19:52 बजे), जबलपुर (21:35/21:40 बजे), इटारसी (01:20/01:25 बजे), खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), दौंड कॉर्ड लाइन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए दूसरे दिन सायं 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। इस अवधि में यह स्पेशल ट्रेन कुल 75 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak