khabar abhi tak

जबलपुर में माढ़ोताल पुलिस ने लुटेरों का निकाला जुलूस, वृद्ध के साथ की थी लूट की वारदात

 

जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत रेवा कालोनी में वृद्ध मुन्नालाल पटेल के साथ लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिनका आज पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस निकाला, पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपियों को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। 

                              पुलिस के अनुसार करमेता निवासी मुन्नालाल पटेल उम्र 66 वर्ष सिचाई विभाग से सेवानिवृत है, बीती रात दस बजे के लगभग मुन्नालाल सब्जी व फल लेकर घर के लिए निकले। जब वे मां रेवा कालोनी के मोड़ पर पहुंचे इस दौरान बाइक से तीन बदमाश आए, जिन्होने मुन्नालाल को रोककर जेब से मोबाइल फोन व नगदी रुपए छीन लिए। मुन्नालाल ने लुटेरों का शोर मचाते हुए पीछा किया तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले, मुन्नालाल ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, इस दौरान राजीव गांधी नगर बस्ती में पुलिस ने दबिश देककर राहुल पिता कमलेश चौधरी उम्र 24 वर्ष, अभिषेक पिता बारेलाल चौधरी 22 वर्ष व सुमित उर्फ  अन्नू चौधरी 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए थाना लेकर आई, पुलिस की गिरफ्त में लूट के तीनों आरोपियों को देख आसपास के लोगों सहित राह चलते लोग भी रुक गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व नगदी रुपए बरामद कर अब शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak