khabar abhi tak

जबलपुर मंडल में चला विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान, 4 ट्रेनों, स्टेशनों पर यात्रियों की जांच

 
जबलपुर।
यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट श्री वेद प्रकाश सगर के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 22181 गोंडवाना एक्सप्रेस, 22178 महानगरी एक्सप्रेस, 11756 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस तथा 12160 अमरावती एक्सप्रेस सहित जबलपुर–कटनी एवं जबलपुर–पिपरिया रेलखंड की प्रमुख ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे 66 यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 61,330 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया गया। इनमें 25 यात्री बिना टिकट तथा 41 यात्री अनियमित रूप से यात्रा करते पाए गए।

इस अभियान में टिकट जांच स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे न्यायालय के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जबलपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। यात्रियों की सुविधा, आरक्षित यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं व्यवस्थित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak