khabar abhi tak

अग्निवीर भर्ती रैली 24 अगस्त से भोपाल में, इन युवाओं के लिए सीधा मौका, जानें पूरी डिटेल

भोपाल. अग्विीर भर्ती रैली का आयोजन 24 अगस्त से 11 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली तीन ईएमई सेंटर, बैरागढ़ और भोपाल में की जाएगी। अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 4 बजे टी जंक्शन गेट पर रिपोर्ट करना होगा। अग्निपथ योजना के तहत ये रैली युद्ध विधवाओं, सैनिक विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों और भाइयों के लिए होगी। 

इसके साथ ही ओपन श्रेणी में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए अखिल भारतीय, अखिल वर्ग आधार पर भर्ती रैली 24 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। 

इन पदों के लिए मिलेगा मौका

अग्निवीर टेक्निकल

अग्निवीर क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्निकल

अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास 

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए ओपन श्रेणी के अग्निवीर भर्ती

कैंडिडेट्स को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ दो स्व-सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि और निवास से जुड़े दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज प्रमुख हैं। इसके अलावा पात्रता के अनुसार एनसीसी प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आईटीआई-एनटीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन सर्टिफिकेट, डिस्चार्ज बुक या पीपीओ की प्रति समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

दस्तावेज हिंदी या अंग्रेजी में होना जरूरी 

भर्ती से जुड़े सभी प्रमाण पत्र, दस्तावेज और हलफनामे हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होना जरूरी है। यदि कोई दस्तावेज क्षेत्रीय भाषा में है तो उसके साथ हिंदी या अंग्रेजी में अनुवादित और सत्यापित नोटराइज्ड प्रति प्रस्तुत करनी होगी। यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में स्पॉन्सरशिप हलफनामा और अन्य शपथ पत्र भी साथ लाने होंगे। किसी दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि या पते में बदलाव होने की स्थिति में संबंधित हलफनामा प्रस्तुत करना होगा। 

फर्जी दस्तावेज पर होगी कार्रवाई

सेना भर्ती प्रोसेस में किसी भी तरह की गलती जानकारी, फर्जी दस्तावेज या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले कैंडिडेट्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती प्रोसेस से बाहर करने के साथ भविष्य की भर्ती रैलियों से भी वंचित किया जा सकता है। जरूरत पडऩे पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

भर्ती की जानकारी कहां से मिलेगी?

भर्ती रैली से जुड़े प्रमाण पत्रों और हलफनामों के निर्धारित प्रारूप नजदीकी एआरओ-जेडआरओ, रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र, संबंधित सेना मुख्यालय, ईएमई यूनिट या जिला सैनिक बोर्ड से प्राप्त किए जा सकते हैं। कैंडिडेट्स 3 ईएमई सेंटर से भी संबंधित प्रारूप ले सकते हैं।

यहां करें संपर्क, देखें पात्रता के मापदंड

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 0755-2646722 या 8962677883 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती के लिए जरूरी पात्रता मापदंड भारतीय सेना के वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak