khabar abhi tak

बैंकों में अगस्त में 14 दिन काम नहीं होगा, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 7 दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली. अगस्त महीने में बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होगी, लेकिन आम लोगों की परेशानी बढ़ जायेगी, क्योंकि देश भर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

8 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी?

2 अगस्त

9 अगस्त

16, 23 और 30 अगस्त

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak