khabar abhi tak

आईएमडी ने 11 जुलाई को सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

भोपाल. मौसम विभाग ने 11 जुलाई शनिवार के लिए प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. पूरे दिन रिमझिम फुहारें दिखाई दे सकती हैं. नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

पूरे राज्य के लिये जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, 11 जुलाई को राज्य के सभी संभागों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर आदि) में गरज-चमक के साथ बारिश की गंभीर आशंका है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. मानसून के इस सीजन में अचानक हवाओं की रफ्तार बढऩा और बिजली कड़कना आम बात है, लेकिन एक साथ पूरे राज्य में ऐसा अलर्ट आना लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है.

खरगोन में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, सागर में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस खरगोन जिले में दर्ज किया गया है. इसके अलावा सबसे ज्यादा तापमान (35 डिग्री सेल्सियस) निवाड़ी में दर्ज किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak