khabar abhi tak

जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 11 किलो गांजा



जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच और थाना मदनमहल की संयुक्त टीम ने बीती रात 11 किलो 301 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिहोरा निवासी प्रिंस बर्मन दीनदयाल बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। दबिश के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि यह गांजा जय सेलर ने उसे मुकेश साहू को देने के लिए दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रिंस, मुकेश साहू और जय सेलर पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​सिवनी से लाई गई थी नशे की खेप

​आरोपी के पास से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 5 लाख 65 हजार रुपये है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेप सिवनी से लाई गई थी और इसे आगे मुकेश साहू को सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह के सख्त अभियान जारी रहेंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak