khabar abhi tak

पेट्रोल के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला



जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र के झिरिया सदर निवासी 19 वर्षीय अनुराग रजक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अनुराग ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है। बीती रात 12 बजे वह अपने दोस्त सिद्धांत खरे के साथ मोहल्ले में था, तभी परिचित शिवे ठाकुर का सिद्धांत को फोन आया। शिवे ने कहा कि वह चौपाटी के पास है और उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया है। मदद के लिए वह ट्रैफिक जाम होटल के पास मेन रोड पर पहुंच गया। वहां शिवे ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ खड़ा था। शिवे ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर विवाद शुरू हो गया। शिवे और उसके साथियों ने अनुराग के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

​मदद के नाम पर बुलाकर चाकू से किया प्रहार

​अनुराग ने बताया कि रुपये देने से इनकार करने पर शिवे ठाकुर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवे और उसके साथियों ने हाथ-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इसी बीच शिवे ने धारदार चाकू निकाला और अनुराग के बाएं पैर की जांघ, पीठ और बाएं हाथ की उंगली पर हमला कर दिया। सिद्धांत खरे ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अनुराग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 बी, 118 1, 115 2, 119 1, 351 2 और 3 5 के तहत केस पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak