विदाई, सम्मान और नए संकल्पों का साक्षी बना मज़दूर संघ का मंच, मज़दूर संघ की नीतियों में दिखा भरोसा, नए रेल कर्मियों का हुआ स्वागत
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मज़दूर संघ (WCRMS) मुख्यालय शाखा द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ साथी, संगठन सचिव एवं सीसीआई त्रिभुवन सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। यह विदाई समारोह संगठन के महामंत्री अशोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें जबलपुर मंडल सचिव डी. पी. अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष एस. के. शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संघ की लोक-कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर रेल विभाग के विभिन्न विंग्स से आए नए साथियों अविनाश यादव, बसंत कुमार, यशवंत कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, विवेक पाण्डेय, प्रदीप कुमार साकेत, दीपक कौरव, मीना एवं शर्मा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
नए साथियों का आत्मीय स्वागत और वरिष्ठों का सम्मान
समारोह में उपस्थित संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने नव-नियुक्त रेल कर्मियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, मुख्यालय शाखा सचिव सतीश कुमार, अशांक पाठक, आर. ए. सिंह, संजय कुमार चौधरी, दीपक केशरी, अजय तिवारी, लल्लन सिंह, संजय चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, वृन्दावन यादव, यथार्थ आनंद, बॉबी धोलपुरी, देवी सिंह, भूपत सिंह, श्रवण सिंह एवं तरुण बत्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदोन्नति पर आभार और उत्साह का माहौल
केंद्रीय चिकित्सालय से हाल ही में कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हुईं संगीता गुहेरा एवं लल्ली कोल का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी सफलता में संगठन के सहयोग के प्रति कृतज्ञता जताई। इसी मंच पर साथी महेंद्र राजपूत का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया तथा केंद्रीय चिकित्सालय से दिल्ली स्थानांतरित हो रहे राहुल देव को विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

