khabar abhi tak

RRB ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने, 32438 पोस्ट के लिये 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दिया है एक्जाम

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ग्रुप डी के 32438 रिक्त पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी माह जारी किया जायेगा. इस परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से 10 फरवरी तक करवाया गया था, जिसमें 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब इन सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था, जो इसी महीने में खत्म होने की संभावना है। रेल मंत्रालय की ओर से एक्स पर किये गए ट्वीट के मुताबिक इस महीने में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

तेलंगाना में कोर्ट केस के चलते हुआ लेट

आपको बता दें कि भर्ती को लेकर तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक केस चल रहा है। इस मामले के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जिसमें अंतिम मेरिट सूची में एक्ट अप्रेंटिस के अंकों के वेटेज को लेकर विवाद है। फैसले की उम्मीद जल्द ही है। न्यायालय के निर्णय के आधार पर, आगे का परिणाम प्रकाशित किया जाएगा, रिजल्ट इसी माह में संभावित है।

सफल उम्मीदवार फिजिकल के लिए होंगे क्वालीफाई

जो उम्मीदवार ग्रुप डी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे अगले चरण फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए क्वालीफाई होंगे। फिजिकल टेस्ट में सफलता प्राप्त करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक चांस दिया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak