जबलपुर। हनुमानताल में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बैटरियां बरामद कर ली है। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि बाबा टोला निवासी विकास
चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसके ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेडआर 2335 से 11 अप्रेल को को चार बैटरियां चोरी हो गई थीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखा तो काली मंदिर के पास नाले के दूसरी तरफ रहने वाले डेफिनिट एवं सोहेल उसके आटो से बैटरी खोलकर निकाल ले गये है। पुलिस ने दौरान विवेचना के मुखबिरों को लगाया। आरोपी शहनवाज उर्फ डेफिनिट एवं गुलाम गौस के ईद मे घर वापस आने की जानकारी मिली। पुलिस ने पर दबिश देते हुये आरोपी शहनवाज और गुलाम गौस उर्फ सोहेल को गिरफतार किया और उनके कब्जे से् तीन बेट्री बरामद की।