khabar abhi tak

रेलवे में अब दिव्यांग व रिटायर कर्मचारियों को एचआरएमएस से मिलेगा ऑनलाइन पास-पीटीओ

नई दिल्ली। रेलवे के दिव्यांग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अब आनलाइन पास-पीटीओ जारी होंगे। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर सभी जोनल रेलवे को आदेश जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मैन पावर प्लानिंग शत्रुध्न बेहरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अन्य रेलकर्मियों की तरह अब दिव्यांग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुविधा पास और प्रीविलेस टिकट आर्डर-पीटीओ मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एचएमआरएस से आनलाइन जारी होंगे। पास डिजिटल प्रणाली से जेनरेट होंगे जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

एचआरएमएस का ई-पास और पीटीओ माड्यूल साल 2020 से पूरे भारतीय रेल में लागू है। बाद में इस सुविधा का विस्तार सेवािनवृत्त के बाद मिलने वाले मानार्थ पास एवं मृत्यु के बाद मिलने वाले पास तक के लिए भी किया जा चुका है।

दिव्यांग एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक आफलाइन रूप से पास लेने का विकल्प दिया गया था। अब अगर उनकी ओर से मैनुअल पास के लिए आवेदन दिया जाएगा, तो भी इसकी प्रक्रिया एचआरएमएस से ही पूरी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak