जबलपुर। अधारताल के महाराजपुर में पति के साथ जा रही महिला के कान में पहनी झुमकी खींचने के मामले में यह दूसरी वारदात सामने आ रही है। यह वारदात खजरी बायपास के पास दिन दहाड़े की गई है। इसमें तीन अज्ञात आरोपी मोटरसाइकिल पर थे, जो वारदात के बाद भाग गए हैं।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि रांझी के मढ़ई में रहने वाली सविता चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 24 जून को पति गणेश चौधरी के साथ मोटर साईकिल मे बिहरिया से कंटगी बायपास होते हुये हाईवे से खजरी बायपास की तरफ जा रही थी। शाम लगभग 5.30 बजे तीन अज्ञात लडके, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष होगी, काले रंग के कपडे पहने थे। वे पीछे से मोटर साईकिल से आये और बीच मे बैठे लडके ने उसके दाहिने कान का सोने का झुमका बजनी 3.5 ग्राम कीमती लगभग 50 हजार रुपए का छपटकर खीच लिया। इससे उसका कान फट गया व खून निकलने लगा। मौके पर तीनो आरोपी तेजी से खजरी बायपास की तरफ भाग गये। उसके पति ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वे भाग गए। कान में अधिक दर्द होने के कारण उपचार करवाकर पति के साथ घर चली गई थी।
