khabar abhi tak

घमापुर फायरिंग कांड का फरार आरोपी छोटू चौबे चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर।  घमापुर थाना क्षेत्र में 21 मार्च 2026 की रात चुंगी चौकी से कांचघर चौक के बीच पुरानी रंजिश के कारण यश थराट पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू सिंधी और निखिल कंजा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में इस वारदात की साजिश में सुयश उर्फ छोटू चौबे की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने 17 अप्रैल 2026 को छोटू चौबे पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब घमापुर पुलिस ने 5 हजार रुपये के इस इनामी आरोपी सुयश उर्फ छोटू चौबे को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak