khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे पुलिस थानों में पदस्थ विवेचकों का ई-विवेचना एप के उपयोग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर. पुलिस अधीक्षक (रेल) श्री सुन्दरसिंह कनेश के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल) भावना मरावी एवं श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में सीसीटीएनएस केस अंतर्गत थाना/चौकी में पदस्थ विवेचकों को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा विवेचना हेतु प्रदाय टैबलेट में ई- विवेचना ऐप के संबंध में 1 दिवसीय प्रशिक्षण एसआरपी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित किया गया 

जिसमें e-Vivechana, e-Sakshya एवं e-Rakshak अंतर्गत उपलब्ध माड्यूल्स केस डायरी, IIF-2 अपराध विवरण फार्म, धारा 35(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित के तहत नोटिस, IIF-3 गिरफ्तारी पत्रक, IIF-4 संपत्ति जप्ती पत्रक, मेडिको लीगल केस M.L.C., निवारक कार्रवाई/कलंदर प्रकरण, अज्ञात मृत शरीर/अप्राकृतिक मृत्यु का पंजीकरण, पंचनामा विवरण जोडऩा, पोस्टमार्टम निवेदन की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर डाटा क्वालिटी को मद्देनजर रखते हुये प्रभारी सीसीटीएनएस स.उ.नि. गोपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में आर राज कुमार अहिरवार एवं सीसीटीएनएस टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

इस दौरान रेल पुलिस इकाई जबलपुर के समस्त थाना/चौकी से कुल 20 विवेचकगण प्रशिक्षण में उपस्थित रहे । प्रशिक्षण के दौरान नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत डिजिटल विवेचना, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, अपराध स्थल की वीडियोग्राफी, साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण तथा संबंधित पोर्टलों/एप्लीकेशनों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।  e-Sakshya एवं डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन जैसे विषय वर्तमान पुलिस कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारियों को पोर्टल के व्यावहारिक संचालन, केस डायरी संधारण, डिजिटल साक्ष्य अपलोडिंग एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचना की गुणवत्ता में सुधार, साक्ष्य संकलन की पारदर्शिता बढ़ाना तथा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाना रहा। प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं प्रतिभागियों द्वारा इसे अत्यंत उपयोगी बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak