जबलपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन नई दिल्ली से मान्य रेलवे की प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की संस्था सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा आगामी 17 जून को रेलवे चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित एवं डॉक्टर संदीप चौहान के निर्देशन पर आयोजित इस शिविर को लेकर संस्था द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार मंडल तथा मुख्यालय के कार्यालय में किया जा रहा है जिसके तहत संस्था के सदस्य रेलवे स्टाफ से संपर्क करके उन्हें 17 जून को रक्तदान जैसे महादान के कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
संस्था के मंडल सचिव सादिक खान, देवेंद्र कुमार, अनिल वानखेडे आदि ने रेलवे के सभी स्टाफ से अनुरोध किया है कि दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आगे आकर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सहभागी बने। उल्लेखनीय है कि रेलवे में रक्तदाता को रक्तदान करने पर एक दिन का अवकाश भी दिया जाता है साथ ही जरूरत पडऩे पर संग्रहित रक्त उपलब्धि भी कराया जाता है ब्रिगेड द्वारा पूर्व में भी आयोजित इस तरह के शिवरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान के पुण्य कार्य में अपनी रूचि व्यक्त की थी।
