khabar abhi tak

रेल न्यूज : अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अंतर्गत संरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, जबलपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सोमवार 08 जून  को अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर जबलपुर मंडल के कछपुरा-मदन महल रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 316 पर विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अमित कुमार साहनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संरक्षा विभाग, यातायात विभाग, इंजीनियरिंग विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान में यातायात विभाग से श्री एस.के. श्रीवास्तव (टी.आई., मदन महल), इंजीनियरिंग विभाग से सतीश कुमार (एस.एस.ई./पी-वे), श्री जितेंद्र एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों सहित आरपीएफ मदन महल का स्टाफ उपस्थित रहा।

अभियान के दौरान समपार फाटक का उपयोग करने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को संरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा उन्हें रोककर रेलवे समपार फाटक से संबंधित संरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा लोगों को विशेष रूप से यह समझाइश दी गई कि बंद समपार फाटक को पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करना न केवल कानून अपराध है बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।

रेल अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की समपार फाटक बंद होने की स्थिति में धैर्य रखें तथा फाटक खुलने तक प्रतीक्षा करें। साथ ही रेलवे द्वारा प्रदत्त सभी चेतावनी संकेतों एवं संरक्षा निर्देशों का पालन करें। जबलपुर मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियानों का आयोजन कर यात्रियों एवं आमजन में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सतत प्रयास किया जाता है, जिससे रेल परिचालन को सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak