khabar abhi tak

पेट्रोल पम्प मैनेजर की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, तीन से तलाश कर रहे थे परिजन

 

जबलपुर। पाटन के समीप ग्राम झलौन तेंदूखेड़ा पेट्रोल पम्प मैनेजर रुपेश जैन की देर रात कु एं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रुपेश की लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पुलिस अधिकारियों से आरोप लगाते हुए कहा कि रुपेश की हत्या कर लाश को कुएं में फेंका गया है। जिसमें पेट्रोल पम्प के संचालक शिवांजय की अह्म भूमिक ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

                           पुलिस के अनुसार तेंदूखेड़ा के ग्राम झलौन स्थित अरहम पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर कार्यरत रूपेश जैन उम्र 30 वर्ष 5 जून की रात करीब 12 बजे के लगभग परिजनों से यह कहकर निकला कि अभी आते है। इसके बाद वह घर नहीं आया, सुबह तक रुपेश के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए। उन्होने अपने स्तर पर रुपेश की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद तेंदूखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस व परिजन तलाश में जुटे रहे इस बीच बीती देर रात पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर दूर एक कुएं में कुछ लोग पानी भरने गए थे। जहां पर उन्होने मैनेजर रुपेश जैन की लाश कुएं में उतराते देखी तो स्तब्ध रह गए। रुपेश की कुएं में लाश मिलने की खबर परिजन, रिश्तेदारों सहित क्षेत्रीय लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रुपेश की लाश को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दी। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रुपेश ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया है। परिजनों ने रूपेश जैन की मौत को संदिग्ध बताते हुए पेट्रोल पंप संचालक शिवांजय जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता-

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि 5 जून की रात रूपेश के लापता होने के बाद पुलिस ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। बल्कि पुलिस अधिकारी परिजनों से ही उन्हें तलाशने को कहा। उन्होने भी आरोप लगाए कि पुलिस ने परिजनों के बयान तो दर्ज किए, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक से पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं, जिनसे यह आशंका मजबूत होती है कि रूपेश के साथ कोई बड़ी घटना हुई है। इसलिए परिजन निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak