khabar abhi tak

तिलवारा में फिर लूट, चाकू अड़ाकर मंगलसूत्र-बैग छीना


जबलपुर।
तिलवारा के रमनगरा वॉटर प्लांट के पास बुधवार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने स्कूटी पर बैठी महिला का मंगलसूत्र और दो बैग छीन लिए। महिला ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में लिखवाई है। गौरतलब है कि इसके पूर्व एक डिलेवरी बॉय के साथ भी लूट की गई थी।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि बालाघाट निवासी कौशन पारधी 64 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जून को अपने रिश्ते के देवर टेकंचद पंवार के घर जाने के लिये गढ़ा रेल्वे स्टेशन में उतरे थे। उसके साथ में पति हेमराज पारधी, बेटी पुष्पा बिसेन एवं नातिन प्रियल बिसेन, अंकिता पारधी थे। उसके देवर टेकचंद पारधी बेटी पुष्पा एवं अंकिता पारधी को लेकर स्कूटी से आगे चलते हुये शास्त्रीनगर जा रहे थे। दूसरी स्कूटी में पति हेमराज पारधी के साथ वह एवं नातिन प्रियल देवर टेकचंद थे। रात लगभग 11-40 बजे रमनगरा वाटर प्लांट के पास 2 मोटर सायकल में सवार अज्ञात 4 लड़के आकर स्कूटी के आगे मोटर सायकल अड़ाकर रोक लिये। मोटर सायकल से 2 लड़के उतरकर आये। एक लड़के ने चाकू निकाला और दूसरे लड़के ने उसका सोने का मंगलसूत्र कीमती लगभग 70-80 हजार रूपये तथा स्कूटी में सामने रखे उसके 2 हेंड बैग छीन लिए। बैग में नगदी 4 हजार रूपये रखे थे। छीनाछपटी में महिला के दाहने हाथ की उंगली में चाकू से चोट आई।   

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak