जबलपुर। बरगी के पुरानी कलारी के पास सोमवार रात शरद यादव और कन्हैया साहू के गुटों के बीच घमासान मारपीट हुई। मारपीट में हाथ-घूंसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया है।
बरगी चौकी पुलिस ने बताया कि कन्हैया लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 4-15 बजे वह पुरानी कलारी के पास बरगीनगर में खडा था। उसके साथ में सोहित बर्मन उर्फ छोटू बर्मन भी था। तभी शरद यादव उर्फ बैला शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। गालियंा देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। उसके हाथ में चोट आयी है। मारपीट कर शरद जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। वहीं, शरद यादव उर्फ बैला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 4-15 बजे घर से पुरानी कलारी के पास बरगीनगर में जा रहा था। उसे अंकित बेलगे व गुड्डा चक्रवर्ती मिले। वह दोनों से बात करने लगा। तभी कन्हैया साहू शराब के नशे आकर उससे पार्टी करने के लिये 500 रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलौज करने लगा था। उसने फोन कर अंकित पटैल और बाबू उर्फ कृष्णकुमार धौसेल को बुलाया। दोनों काले रंग की मोटर सायकल से आये। तीनों उससे पैसों की मांग करते हुये बोले कि पैसे देने पड़ेंगे। उसने पैसे देने से मना किया तो अंकित पटेल, बाबू उर्फ कृष्णकुमार एवं कन्हेया साहू तीनों गाली गलौज करने लगे। अंकित पटैल ने उसे पकड़ लिया तथा कृष्णकुमार एवं कन्हैया ने हाथ मुक्कों से मारपीट तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। मारपीट से उसके गाल गर्दन, पैर में चोटें आईं।
