जबलपुर। लम्हेटा बायपास के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की छानबीन शुरू कर दी है।
तिलवारा पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात मेडिकल कॉलेल से सूचना मिली थी कि शाम लगभग 7 बजे लम्हेटा वायपास के सामने अज्ञात वाहन के द्वारा सनाई डोंगरी, धूमा निवासी मनीष यादव को टक्कर मारने से चोट लगने के कारण उपचार हेतु एम्बुलेंस से उपचार हेतु लाया गया था। इलाज के दौरान रात 9-30 बजे मनीष यादव की मृत्यु हो गयी।
कार की टक्कर से तीन घायल
कटंगी पुलिस ने बताया कि बेलखेड़ा निवासी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 9-15 बजे ग्राम डुंगरिया में पुलिया के पास खेत में काम करने वाले वीरेन सिंह धुर्वे, हरि सिंह गौड निवासी भिलौदा, राहुल अहिरवार निवासी कैमोरी खडे थे। वह एवं राजेन्द्र भी वहीं जाकर खडे हुये। तभी कटंगी की ओर से कार एमपी 20 सीएल 3412 के चालक ने तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये वीरेन, हरि सिंह एवं राहुल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सडक पर गिर गये। तीनों को हाथ पैरो में चोटे आयी। घायलांें को उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया।