khabar abhi tak

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूबे, बहन की मौत, नहाते वक्त गहराई में चले गए थे

 

जबलपुर। जबलपुर के पाटन के समीपस्थ सेलवाड़ा गांव में आज उस वक्त मातम छा गया, जब भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूब गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, वहीं भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।

 
                            बताया गया है कि तेंदूखेड़ा के ग्राम सेलवाड़ा निवासी अनिल यादव की बेटी गत्तू उम्र 11 वर्ष व बेटा श्रेयांस 6 वर्ष आज दोपहर 12 बजे के लगभग घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव में स्थित खुदी तिवारी की तलैया पर गए थे। भैंसें पानी पी रही थीं, तभी दोनों भाई-बहन नहाने के लिए पानी में उतर गए, नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जिन्हे आसपास नहा रहे लोगों में चीख पुकार मच गई, कुछ लोगों ने कूदकर दोनों को तलाश कर बाहर निकालकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने गत्तू को मृत घोषित कर दिया, वहीं श्रेयांस की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव के कई लोग पहुंच गए, जिन्होने बेटी को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए, घटना के बाद गांव में मातम छा गया, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक गत्तू यादव कक्षा सातवीं की छात्रा थी, जबकि उसका भाई श्रेयांस दूसरी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak