जबलपुर। बरेला स्थित परसवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये तीनों युवक सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार परसवाड़ा निवासी प्रशांत पटेल , देव रजक, विक्रम रजक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड कर रहे थे। इस मामले को पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए बरेला पुलिस ने तीनों युवकों को थाना लाकर पूछताछ की तो उन्होने हथियार घर पर रखना स्वीकार लिया। पुलिस ने तीनों युवकों की निशानदेही पर प्रशांत पटेल के घर मे पलंग के नीचे एक तलवार एवं देव रजक की नानी के घर के छप्पर मे चाकू, तथा विक्रम रजक के घर से एक तलवार बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद करने में चौकी प्रभारी नितिन पांडेय, एएसआई देवेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रधान आरक्षक कमलेश यादव, राकेश सिंह, आरक्षक राजेश, तथा अपराध थाना प्रभारी प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पटेल, प्रधान आरक्षक रूस्तम अली, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रदीप तेकाम, राजेश मातरे की सराहनीय भूमिका रही।