khabar abhi tak

बिरसा मुंडा पुण्यतिथि : जल-जंगल-जमीन को संरक्षित करने का लिया संकल्प


जबलपुर।
बिरसा मुंडा की 126 वीं पुण्यतिथि पर गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ ने राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संघ के सदस्यों ने जल जंगल जमीन को संरक्षित करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के जिला अध्यक्ष नेम सिंह मरकाम, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय झारिया, संभागीय अध्यक्ष सचिव उत्तम सिंह ताराम, सरमन रजक, जगदीश नन्हेट, डोमा परिसंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लखेरा, गया सिंह धुर्वे, एचएन मार्को, आकाश चौधरी, अनुराग सिंह, बालसिंह मरावी उपस्थित थे। इसके साथ पदाधिकारियों ने अधारताल चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak