जबलपुर। बेलबाग में प्राइवेट जॉब करने वाली एक वर्किंग लेडी से बुधवार की दोपहर क्षेत्र के एक बदमाश ने शराब पीने के लिए रूपयों की मांग की। जब लेडी ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने बम पटकने की धमकी दी और भाग गया। घबराई महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि बेलबाग निवासी कोमल मोगरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट जाव करती है। 3 जून की दोपहर लगभग 3 बजे अपनी एक्टीवा स्कूटी से रोहित कैथवास के साथ गोपाल मंदिर पुल के पास खड़े होकर बातचीत कर रही थी। उसी समय रंजीत कुशवाहा उर्फ काले उसके पास आया और शराब पीने के लिये 2000 रूपये मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली गलौज करने लगा। उसने धमकी दी कि थाने में रिपोर्ट करोगी तो बम पटक कर जान से खत्म कर देंगे।
इसी तरह रांझी में फूड डिलेवरी करने वाले आयुष चावरिया से क्रेशर बस्ती निवासी करन बर्मन शराब पीने 700 रूपए मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर चाकू से मारपीट की और भाग गया। उधर, घमापुर में शीतलामाई निवासी एडविन फ्रांसिस से शिवा ने शराब पीने एक हजार रूपए मांगे। नहीं मिलने पर शिवा ने रॉड से हमला कर चोट पहुंचा दी और भाग गया।
