पुलिस के अनुसार शंकरनगर माढ़ोताल निवासी राजेन्द्र लोधी एक तेंरहवी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ई-रिक्शा में बिठाकर शनि सिंह, रामपाल लोधी, आशीष पटेल व उषाबाई लेकर ग्राम बोरिया कटंगी आया था। तेंरहवी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 11.45 बजे के लगभग राजेन्द्र सभी को ई-रिक्शा में बिठाकर शंकर नगर आने के लिए निकला। जब वह गंज खमरिया तिराहा से आगे बढ़ रहे था। इस दौरान कटंगी की ओर से आई कार क्रमांक एमपी 20 बीए 3726 का चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा अनिंत्रित होकर पलट गया, जिससे सवार लोगों को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी आ गए, वहीं कार चालक भी रुक गया और घायलों को इलाज के लिए रुपए देने लगा। लेकिन घायलों में राजेन्द्र लोधी ने कहा कि पूरा इलाज कराना पड़ेगा, इतना सुनते ही चालक अपनी कार लेकर भाग निकला। भीड़ में खड़े लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेन्द्र लोधी, रामपाल लोधी, आशीष पटेल, उषा बाई व शनि को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।