khabar abhi tak

एमपी में तीन दिन आंधी-बारिश के आसार, फिर बढ़ेगा तापमान, अभी लू नहीं चलेगी

भोपाल. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले तीन दिन तक अधिकांश जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। नौतपा के आखिरी दिन भी मौसम सामान्य से नीचे रहा। पिछले तीन दिन से दिन और रात में राहत है। मानसून 15 जून के आसपास प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे उतर चुका है। 3 जून से एक नया साइक्लोनिक सिस्टम एक्टीव होगा। जिसका प्रदेश के कुछ हिस्सों में असर देखा जा सकता है। हालांकि, अभी कहीं भी हीटवेव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी चली। तीन दिन बाद तापमान में तेजी आने की संभावना है।

जानें आगामी दिनों का मौसम

3 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 4 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

- आगर में कहीं-कहीं में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

- मंदसौर, नीमच में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

- राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

4 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 5 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

- मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

5 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 6 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

6 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 7 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

- विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में कहीं-कहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak