बताया गया है कि थावरी गांव के पास तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी का चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। धनोरा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में सुमान सिंह उइके उम्र 50 वर्ष व गौतम उइके 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल नरेंद्र परते, झलकन यादव, दुजिया बाई, ब्रजवती बाई, सुरेश्वती बाई और लक्ष्मी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर इलाज शुरु कर दिया गया।
सिवनी। सिवनी के ग्राम थावरी धनोरा में आज दोपहर तीन बजे के लगभग मोटर साइकलों में आमने सामने से भिडं़त हो गई, इस बीच पीछे से आ रही स्कूटी भी टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। हादसे
Tags
seoni