khabar abhi tak

मदनमहल के डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, सैय्यद इशाक असरार पर पहचान बदलकर काम करने, युवतियों को फंसाने का आरोप

 

जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र स्थित डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में आज शाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सैय्यद इशाक असरार पहचान बदलकर डेंटिस्ट के रूप में काम कर रहा है। वह  हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा रहा है, दो पीडि़त युवतियों के सामने आने के बाद मामले का खुलास हुआ है। 

                                 हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाए है कि पश्चिम बंगाल निवासी सैयद इशाक असरार नामक युवक क्लीनिक में राजकुमार नाम से डेंटिस्ट के तौर पर कार्यरत था। क्लीनिक संचालक डॉ. साकेत अग्रवाल ने उसे नौकरी पर रखा था। शिकायतकर्ता युवती जो स्वयं डेंटिस्ट है उन्होने बताया कि आरोपी पहले हैदराबाद में रहता था, जहां उसने एक हिंदू महिला से दोस्ती की थी। इसके बाद वह कोलकाता गया, जहां उसकी मुलाकात इस पीडि़ता से हुई और वे साथ रहने लगे। बाद में दोनों जबलपुर आए और यहां एक गायत्री मंदिर में कथित तौर पर शादी कर ली, हालांकि युवक ने इसका कोई वैध दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज अपडेट किए हैं, जिनमें से अधिकांश फर्जी हैं। यह भी आरोप है कि उसने इस तरह नाम बदलकर तीन हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है।  मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्लीनिक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पीडि़ता और क्लीनिक संचालक मदन महल थाने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण गहमागहमी का माहौल बन गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने हालात को देखतते हुए युवक के खिलाफ जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak