बताया गया है कि ग्राम थानोरा में सुशीला बाई पति राजभान दोपहर के वक्त गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में आम बीन रही थी। इस दोरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं आम बीन रही महिलाओं ने देखा तो चीख पुकार व भगदड़ मच गई। अन्य महिलाएं जान बचाकर इधर से उधर भागने लगी। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए सुशीलाबाई को उठाकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए कटनी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।