पुलिस अधिकारियों के अनुसार कपड़ा कारोबारी प्रिंस साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नवोदय वार्ड ककराई हटा कपड़े बेचकर देर रात अपने घर जाने के लिए निकला। प्रिंस जब सौजना गांव से गुजर रहा था, इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने रोककर चाकू से हमला कर पांच हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद मोटर साइकल छीनकर भाग निकले। हमले में घायल प्रिंस साहू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से निकल आए, उस वक्त तक लुटेरे भाग चुके थे। घायल प्रिंस किसी तरह थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने घायल प्रिंस को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि लुटेरे वारदात के बाद हिंडोरिया की ओर भागे है, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
दमोह। दमोह के हटा में देर रात कपड़ा कारोबारी प्रिंस साहू पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर रुपए, मोबाइल फोन व मोटरसाइकल लूटी और भाग निकले। हमले में घायल प्रिंस साहू थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur