khabar abhi tak

रेल टेक्नीशियन ने कटनी में फांसी लगाकर किया सुसाइड , परिजनों ने लगाए प्रताडऩा के आरोप

कटनी। कटनी के नयागांव में एक 34 वर्षीय रेलवे कर्मचारी विजेन्द्र कुमार पैगवार ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजेन्द्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। वहीं परिजनों ने विजेन्द्र की पत्नी पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। 

                               मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विजेंद्र पिता शिव प्रसाद पैगवार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। विजेंद्र का विवाह दो वर्ष पूर्व कंचन पेगवार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि कंचन विजेंद्र को झूठे दहेज प्रताडऩा के मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देती थी। प्रताडऩा और दबाव के चलते विजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मूल परिवार से अलग नयागांव में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कंचन विजेंद्र को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के साथ-साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करती थी। लगातार मिल रही धमकियों और घरेलू कलह के कारण विजेंद्र गहरे मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में मिले कथनों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak