जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत शारदा नगर माढ़ोताल में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब मनीष कोरी नामक युवक ने गैलरी में लगे हुक पर साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। युवक को फांसी पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने मनीष को देखा तो स्तब्ध रह गए।
पुलिस के अनुसार शारदा नगर माढ़ोताल निवासी मनीष कोरी उम्र 35 वर्ष अपने कमरे में बैठा रहा, इस दौरान मां ने चाय देने के लिए पहुंची। चाय देने के बाद मां जैसे ही बाहर अपने घरेलू काम करने के लिए आई, इस बीच मनीष कोरी ने दरवाजा अंदर से बंद करके गैलरी में लगे हुक से साड़ी के सहारे फासी लगा ली। मां लौटकर आई तो देखा कि कमरा बंद था, उन्होने मनीष को आवाज लगाई जब कोई उत्तर नहीं मिला तो परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर बताया। सभी ने दरवाजा खटखटाया इसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो तोड़कर अंदर गए, देखा तो मनीष फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मनीष को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।