khabar abhi tak

आखिर क्यों नहीं रूक रही लूट?, फिर दो वारदातें


जबलपुर।
शहर में लूट नहीं रूक रही है। आखिर ऐसी क्या वजह है, जिस पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस की पेट्र्ोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की दलील है कि ये ऐसे मामले हैं, जो आकस्मिक होते हैं, लिहाजा इन मामलों में आरोपियों तक वारदात पूर्व पहुंचना मुश्किल होता है। यह बात भले ही पुलिस सही कह रही है लेकिन फिर पुलिस पेट्र्ोलिंग में ये दावे क्यों किए जाते हैं, जो सोचनीय प्रश्न हो सकता है। गौरतलब है कि माढ़ोताल, तिलवारा, ओमती, मदनमहल में लगातार वारदातें हुई हैं।

गोरखपुर 

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि मदनमहल निवासी आयुष नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्लोबल कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे अपने साथी तनिष्क सिंह ठाकुर, साहिल श्रीवास के साथ साई नगर व्हू प्वांइट नयागांव रामपुर घूमने आये थे। व्हू प्वाइंट के पास खड़े थे। तभी वहां पर 4 लड़के आये, जिनमे एक लड़का मुह पर सफेद गमछा बांधा था। उसकी गर्दन में चाकू अड़ा दिया। एक लड़के ने उसे पकडकर उसका मोबाइल व गले में पहनी चांदी की चैन छीन लिया। मौके पर अन्य 2 लड़कों ने उसके दोस्तों को पकड़ने की कोशिश की दोनों दोस्त वहां से भाग गये। चारों लड़के उसे वहीं पर छोड़कर भाग गये। 

विजयनगर

विजय नगर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात शिवनगर निवासी सुपारस जैन ने लिखित शिकायत की कि उसकी मां आशा जैन प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 6 बजे शिवनगर जैन मंदिर गयी थी। शिवनगर टंकी के पास अज्ञात 2 व्यक्ति मोटर सायकल मंे आये और माताजी के गले में पहनी हुयी सोने का मंगलसूत्र खींचकर ले गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak