khabar abhi tak

बीसीसीआई ने की 3 टीमों की घोषणा : श्रेयस अय्यर बने टी-20 के कप्तान, सूर्या की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में शामिल

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 फॉर्मेट में नया कप्तान मिल गया है. कई दिनों की अटकलों और खबरों पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट के कर्ता-धर्ताओं ने मुहर लगा दी है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया गया है. वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया. इसके अलावा 15 साल के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिल गया है. इस तरह वो भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. 

आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वैभव सूर्यवंशी

एशियन गेम्स के लिए स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह

इंडिया-ए स्क्वॉड श्रीलंका दौरे के लिए

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन, अमन मोखाड़े, शेक रशीद, जीशान अंसारी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak