वन विभाग की टीम को खबर मिली कि दो शिकारी पंच्चू गौंड़ व गोकुल गौड़ ने जंगल में एक जंगली सुअर को मारा है और उसे घर लेकर गए है। खबर मिलते ही वन अधिकारी व कर्मचारियों ने उक्त घर पर दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गए। देखा तो घर में जंगली सुअर का मांस पकाया जा रहा है, वहीं पर खून से लथपथ कुल्हाड़ी व बाल बिखरे पड़े है। घर के बर्तनों में व डिब्बों में पका हुआ, उबला मांस रखा है। इसके अलावा मौके से सुअर का कच्चा मांस व उसके अवशेष भी मिले। अधिकारियों ने दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर उक्त मांस व औजार बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों शिकारियों ने बताया कि उन्होने आज सुबह जंगल में सुअर का शिकार किया है। उसी को काटकर पका रहे थे। जब्त किए गए मांस और सामग्री के सैंपलों को वैज्ञानिक (फॉरेंसिक) जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।