khabar abhi tak

एपीके फाइल क्लिक करते ही खाते से कट गए दो लाख


जबलपुर।
बेलखेड़ा के हिनौतिया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर साइबर ठगों ने एपीके फाइल का लिंक भेजा। इस लिंक को क्लिक करते ही उसके और उसकी पत्नी के खाते से दो लाख रूपए कट गए। पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट की गई है। पुलिस का कहना है कि यह फाइल उसके खराब फ्रिज की मरम्मत करने इंजीनियर को लोकेशन बताने का झांसा देकर लिए भेजी गई थी।

बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि हिनौतिया निवासी गिरिराज सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मई को 10 बजे उसके मोबाइल नम्बर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे व्हाटएसएप पर एक एपीके फाईल भेजी। उसे डाउनलोड करने के लिये कहते हुये कहा कि मेरा इंजीनियर इससे आपकी लोकेशन पर आपके घर आकर आपका फ्रीज ठीक कर देगा। उसने एपीके फाईल डाउनलोड की तो कुछ समय बाद मैसेज आया कि उसके एसबीआई खाता पाटन से 90 हजार रूपये व दूसरा मैसेज 10 हजार रूपये कटने का आया। उसके बाद उसकी पत्नी के एसबीआई खाता पाटन के अकाउण्ट से 90 हजार रूपये निकल गये। उसके एवं उसकी पत्नी के खातों से कुल 1 लाख 90 हजार रूपये निकलने के मेसैज आये है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों खातों से  पैसे निकालते हुये धोखाधडी की। 

इसी तरह नेशनल पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि 1 जून की रात शोभाराम मेहरा, निवासी रानी दुर्गावती केम्पस, पचपेढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आनलाईन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखा देते हुये उसकी 3 लाख 2 हजार 6 रूपये की राशि हड़प ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak